Ram mandir 2024: राम मंदिर की कुछ ऐसी बातें जो आपको कोई नहीं बताएगा? (निर्माण, फोटो)

Ram Mandir 2024

Ram Mandir 2024 राम मंदिर जिसे राम जन्मभूमि मंदिर के रूप में भी जाना जाता है यह भारत में उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या में स्थित है. जैसा की आप सभी जानते है यह मंदिर भगवान राम को समर्पित है, यह मंदिर लाखों हिंदुओं के लिए अत्यधिक धार्मिक और भावनात्मक महत्व रखता है, आज हम अपने इस लेख में मंदिर से जुड़ी कुछ ऐसी बाते जानेंगे जिसके बारे में आप को शायद ही पता होगा।

Ram Mandir 2024

1. राम मंदिर के निर्माण का ठेकेदार कौन है?

राम मंदिर के निर्माण का ठेका construction कंपनी L&T (Larsen and Toubro Ltd) को मिला है। कंपनी मंदिर का मुख्य स्ट्रक्चर बना रही है। यह कंपनी भारत की ही है।

2. भारत की सबसे महंगी धार्मिक परियोजना कौनसी है?

भारत में सबसे महंगे धार्मिक परियोजना की बात करें तो अभी तक गुजरात का विश्व उमिया धाम था, जिसकी लागत 1000 करोड़ है। लेकिन अब सबसे महंगे धार्मिक परियोजना की सूची में यह दूसरे स्थान पर आ गया है। पहले स्थान पर राम भारत की सबसे महंगी धार्मिक परियोजनाओं में से एक है, जिसकी लागत लगभग ₹1,800 करोड़ है।

3. राम मंदिर कितने मंजिल का है?

राम मंदिर कुल तीन मंजिल का होंगा। मंदिर में कुल 392 खंभे और 40 दरवाजे हैं। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी। लंबाई की बात करें तो पूरब से पश्चिम लगभग 380 फीट और चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट है।

4. राम मंदिर का ताला कितने किलो का है?

राम मंदिर की निगरानी के लिए 400 किलो का ताला अयोध्या पहुंच गया।

5. राम मंदिर के नीचे क्या रखा गया है?

राम मंदिर के नीचे टाइम कैप्सूल रखा गया है जो की तांबे का है। ट्रस्ट के मुताबिक अगर धरती पर किसी भी प्रकार का कोई विनाश आ गया तो सैकड़ों साल बाद भी इस कैप्सूल के जरिये अयोध्या के राम मंदिर की जानकारी हासिल की जा सकेगी।

6. राम मंदिर के निर्माण के लिए कितने एकड़ जमीन लगी है?

राम मंदिर परिसर 107 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है।पहले ये जगह केवल 70 एकड़ की थी। ट्रस्ट के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि परिसर के आसपास ट्रस्ट द्वारा ज़मीन खरीदी गई है। जिसके बाद अब राम मंदिर परिसर का निर्माण 107 एकड़ में किया गया है।

7. राम मंदिर के निर्माण के लिए किस पत्थर का इस्तेमाल किया गया?

राम मंदिर के निर्माण के लिए नेपाल से “शालिग्राम शिलाएं” लाई गई हैं। राम और जानकी की मूर्तियों के निर्माण के लिए लगभग 25 से 30 टन वजनी पत्थरों का उपयोग किया गया है नेपाल में काली गंडकी नाम का एक झरना है जहां से शालिग्राम शिलाएं अयोध्या लाई गई हैं।

8. राम मंदिर किसने तोड़ा?

सन् 1528 ई. में बाबर उत्तरी भारत आया और लगभग एक सप्ताह तक अयोध्या में रुका। उसने प्राचीन राम मंदिर को तुड़वा कर उसकी जगह पर एक मस्जिद बनवाई। जिसे बाबर मस्जिद के नाम से जाना जाता था।

9. राम मंदिर के पास कौन सी नदी है?

राम मंदिर सरयू नदी के किनारे स्थित है। पौराणिक मान्यता है कि श्रीराम इसी सरयू नदी में स्नान करने जाते थे। सरयू नदी के पूर्वी तट पर बसा अयोध्या नगर पुरातन काल के अवशेषों से भरा हुआ है। प्रसिद्ध महाकाव्य श्री रामचरितमानस अयोध्या के ऐश्वर्य को दर्शाता है।

10. क्या अयोध्या में मुसलमान रहते हैं?

Ram Mandir 2024 अयोध्या में 1980 के अंत तथा 1990 के शुरुआत में मंदिर आंदोलन भी हिंदू और मुसलमान के बीच संबंधों को नहीं पिघला पाया। अयोध्या में मुसलमान सांस्कृतिक और सांप्रदायिक सद्भाव से साथ देते आ रहे हैं।

11. अयोध्या के राम मंदिर और बाबर मस्जिद का फैसला सुनाने वाले जज का नाम क्या है?

अयोध्या के राम मंदिर और बाबर मस्जिद के निर्माण के बीच रहे विवाद को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2019 को 5 जजों की बैठक में नेतृत्व कर रहे पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई
ने फैसला सुनाते हुए यह सुनिश्चित किया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण किया जाएगा। जो की कल(Ram Mandir 2024) 22 जनवरी 2024 को इसमें श्रीराम की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की जायेगी।

Read More

Leave a comment